खन्ना में बुलंद हैं चोरों के हौंसले, चोरों ने मैडीकल स्टोर को बनाया निशाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खन्ना में इन दिनों चोरों ने मैडीकल स्टोरों को अपने निशाने पर रखा है।  शहर की पॉश कालोनी नई आबादी में बीती रात…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खन्ना में इन दिनों चोरों ने मैडीकल स्टोरों को अपने निशाने पर रखा है।  शहर की पॉश कालोनी नई आबादी में बीती रात चोरों ने न्यू मैडीसन ट्रेडर्स  को अपना निशाना बनाते हुए 1.80 लाख कैश, लैपटाप और दवाइयां चोरी कीं।  दुकान मालिक  ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पर पता चला कि ताले तोडऩे की कोशिश की गई थी। शटर खोलने पर देखा तो दवाइयां बिखरी हुई थीं। एक जगह पर डेढ़ लाख और दूसरी जगह से 30 हजार रुपए कैश नहीं था। एक लैपटाप गायब था।

दुकान के साथ बने खाली प्लाट से चोर छत पर आए और पीछे छत पर लगी ग्रिल को तोडक़र चोर अंदर घुसे। हालांकि, इस इलाके में चौकीदार भी रखा हुआ है। इसके बावजूद देर रात को 2 बजकर 40 मिनट पर चोरों का पहले शटर तोडऩे की कोशिश करना और फिर छत से दुकान में घुसने से चोरों के हौसलों का अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है। इस वारदात के बाद लोग भी सहमे हुए हैं। वहीं, वारदातों को अंजाम देने वालों का कोई सुराग न मिलने पर शहर के खौफजदा केमिस्टों का एक वफद खन्ना  एसएसपी  से मिला।  केमिस्टों के  वफद का कहना है कि अगर चोरों को नहीं पकड़ा गया तो वे सडक़ों पर उतरकर आंदोलन करने और अनिशिचतकालीन हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।

Watch Video

https://youtu.be/US3jscYnpz8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *