रोडवेज कर्मियों की आपसी कलह, परेशान हो रही जनता

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रोडवेज कर्मचारियों में आपसी कलह का खामियाजा अब यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रेवाड़ी डिपो में रोडवेज कर्मचारियों में हुए आपसी झगड़े…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रोडवेज कर्मचारियों में आपसी कलह का खामियाजा अब यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रेवाड़ी डिपो में रोडवेज कर्मचारियों में हुए आपसी झगड़े के कारण रविवार को रोडवेज कर्मचारियों ने बसों का चक्का जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक बसों की आवाजाही बंद होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। डिपो कर्मचारियों की माने तो ड्यूटी क्लर्क अरविंद और रामनिवास का ड्राइवर सुरेंद्र और रामचंद्र के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

haryana roadways

आरोप है कि ड्राइवर सुरेंद्र और रामचंद्र ने नशे में ने केवल दोनों कर्मचारियों के साथ अभद्रता की, बल्कि मारपीट भी की। इसे बाद कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आपस में बैठकर मामले को सुलझा लिया था, लेकिन इसके बाद सुरेंद्र की पत्नी ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया। इसी से गुस्साएं रोडवेज कर्मचारियों ने बसों का चक्का जाम कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने 3 दिन में मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा देकर बसों का आवागमन शुरू कराया।

HR-Roadways

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *