ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अंबाला में मानसून से पहले नालों और छोटी ड्रेन की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन और मंत्री गंभीर है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने खुद नालों और ड्रेन सिस्टम का दौरा कर हालात का जायजा लिया था। हमारी टीम ने भी मौके का जायजा लेकर हालात देखे। मौके के हालात देखने पर मिला कि अभी भी कईं जगहों पर ऐसे हालात है जो अंबाला को डूबाने के लिए काफी है। अंबाला की एंट्रेंस कहे जाने वाले बोह के बड़े नाले में जबरदस्त चोकिंग है।
स्थानीय लोगों की माने तो इस नाले की वजह से हर साल बोह समेत आसपास के इलाके में भारी तबाही होती है। इतना ही नहीं वार्ड के लार्षद जरनैल सिंह माजरा ने भी नाले की सफाई पर असंतोष जताया और निगम अधिकारियों पर विपक्षी पार्षदों के इलाकों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। इन सबसे उलट नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर गगनदीप सिंह का दावा है कि जहां भी चोकिंग है, वहां जल्द ही सफाई का काम पूरा करवा दिया जाएगा।
दावों के बाद भी नहीं हुई नालों की सफाई
बोह के बड़े नाले में मिली चोकिंग
हर साल तबाही मचाता है नाला
जल्द हो जाएगी सफाई पूरी – ज्वाइंट कमिश्नर
Watch Video
https://youtu.be/TNuKEujYNRw
