ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लग गई जिस कारण इस आग के कारण ट्रेन में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गया। बता दें कि यात्रियों ने भागकर अपनी जान बचाई और अंबाला कैट रेलवे स्टेशन पर रेलवे की रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पाया।
डस्टबिन से आग लगने की आशंका के चलते डस्टबिन को बोगी से बाहर निकाला गया। इतना ही नहीं बोगी के शीशे तोड़कर आग को आगे बढ़ने से भी रोका गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पर इस आग के कारण ट्रेन को काफी देर तक अंबाला रेलवे स्टेशन पर ही रोककर रखना पड़ा।


