ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए गए पहले जत्थे ने भारी बारिश और खराब मौसम के चलते श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए है। बताया जा रहा है कि दर्शन करने से पहले इन श्रद्धालुओं को खराब मौसम के कारण कई बार रास्ते में रोकना पड़ा था इसके बावजुद 1007 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
वहीं दूसरी तरफ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आए दूसरे जत्थे को अभी दर्शन करने की इजाजत नहीं मिली है। मौसम में सुधार आने के बाद ही उनको रवाना किया जाएगा।
गौरतलब है कि बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए करीब एक लाख लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है और ये यात्रा 26 अगस्त रंक्षाबंधन को समाप्त हो जाएगी।


