ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशे को पंजाब से खत्म करने के लिए गुटका साहिब की कसम खाई थी पर वो नशे को पंजाब से खत्म ना कर सकें जिस कारण पिछले कुछ दिनो ंसे नशे के कारण पंजाब के कई युवक अपनी जिदंगी से हाथ धो बैठे है। विरोधी पक्ष भी पंजाब सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। लेकिन अब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी कमस खाने वाली बात के कारण विवादों मे घिर गए है और सूत्रों से पता चला है कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह श्री अकाल तख्त साहिब से तलब भी किया जा सकता है।
बता दें कि तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गुटका साहिब की कसम खाने वाले काम पर उनके खिलाफ नोटिस लिया गया है। सूत्रों से पचा चला है कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा है कि गुटका साहिब की झूठी कसम खाना गुटका साहिब की बेअदबी करने के बराबर है। साथ ही उन्होने ये भी कहा है कि सिख धर्म में कसम खाने की कोई परम्परा नहीं है।
पंजाब में नशे के कारण हो रही मौतों पर उन्होने कहा कि इस समय पंजाब में नशे के कारण युवकों की मौत हो रही है। जिस कारण पंजाब सरकार को नशे के खिलाफ और इसकों युवकों तक पहुंचाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साहिब ने रैली में गुटका साहिब की कसम खाकर कहा था कि वो मुख्यमंत्री बनने के बाद पंजाब में चार हफ्ते के अंदर अंदर नशे को खत्म कर देगे पर वो अपनी इस कसम को पूरा नहीं कर सके जिस कारण उनको श्री अकाल तख्त साहिब से तलब भी किया जा सकता है।


