ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में एक बार फिर से इंसानियत शर्मसार हुई है। पंजाब सरकार के द्वारा बनाए गए कानून को अभी दो दिन भी नहीं हुए थे कि 8 साल की मासूम के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। मामला बंठिडा का जहां पर एक 8 साल की बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है।
जानकारी अनुसार आठ साल की बच्ची बेहोशी की हालत में मिली थी जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ रेप किया गया है। जिसके बाद बच्ची के परिजन इंसाफ की मांग को लेकर अमृतसर हाईवे को जाम करके धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होने आरोपी के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की है। फिलहाल अभी आरोपी की पहचान सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान ये फैसला सुनाया कि 12 साल से कम आयू की बच्चियों के साथ रेप के मामले में आरोपियों को मौत की सजा सुनाई जाएगी।


