नशा तस्करों पर कार्रवाई करने गई पुलिस हमला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा सेशन कोर्ट ने एक व्यक्ति को नाजायज हिरासत में रखने और मार पीट करने के मामले में डॉक्टरों की टीम गठित कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा सेशन कोर्ट ने एक व्यक्ति को नाजायज हिरासत में रखने और मार पीट करने के मामले में डॉक्टरों की टीम गठित कर दोबारा मेडिकल कर जांच का आदेश दिया है | दरअसल मामला बठिंडा के गांव दौलत पूरा का है  पुलिस की टीम गांव में नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए गई थी | जहां शराब का अवैध धंधा करने वालों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई थी | पुलिस के कुछ मुलाजम के सर पर चोटे लगी जिसके चलते पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लिया | जिसमे कुलविंदर सिंह नामक व्यक्ति पर पुलिस ने 307 का मामला दर्ज कर दिया |

जिसके बाद पुलिस की सीआईए टीम पर उसको नाजायज हिरासत में रख उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगे | पेशी के दौरान कुलविंदर सिंह ने जज के सामने आप बीती सुनाई | जिसके बाद कोर्ट ने मेडिकल जांच के लिए बठिंडा हस्पताल डॉक्टरों की टीम बैठाई ओर 3 मेंबर टीम गठित की गई | वहीं मामले में  पुलिस अधिकारियो से बात की गई तो उनका कहना है कि इस व्यक्ति की तरफ से हमारे पुलिस अधिकारी के ऊपर हमला किया गया है जिसको लेकर इसके ऊपर मामला दर्ज किया गया है जो इसकी तरफ से आरोप लगाए गए है सब झूठे है ।

नशा तस्करों पर कार्रवाई करने गई थी पुलिस

पुलिस टीम पर किया गया था हमला

आरोपी ने पेशी के दौरान पुलिस पर लगाए आरोप

Watch Video

https://youtu.be/GabIY8FpGDU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *