ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारी बारिश के चलते श्री अमरनाथ की यात्रा को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि बालताल के पास भारी बारिश हो रही है जिस कारण इस यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।
कहा जा रहा है कि वहां पर बारिश के कारण जगह काफी फिसलने वाली हो गई है जिस कारण श्रद्धालूओं और वाहन सवारों के लिए इसके आगे की जगह खतरे से बाहर नहीं है।
जिस कारण बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालूओं को नुवांन कैम्प में ठहराया गया है। सूत्रों से पता चला है कि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश पड़ने की चेतावनी दी है।
जिसके चलते मौसम में सुधार हो जाने के बाद ही इस यात्रा को शुरू किया जाएगा।



