पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा-बीजेपी के नेताओं का नशा बोल रहा है

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणवीं गायिका सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने और पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई को कपूत कहे जाने को लेकर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणवीं गायिका सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने और पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई को कपूत कहे जाने को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह ने दोनों मामलों में बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए उसे ताकत के नशे में होने की बात कही।

इन दिनों हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग चल रही है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हो या फिर खुद सीएम मनोहर लाल वो कांग्रेस को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते, फिर चाहे सुर्खियों में आने के लिए उन्हें कुछ भी बयान क्यों न देना पड़े। हाल ही में करनाल से बीजेपी सांसद अश्वनी चोपड़ा ने हरियाणवीं कलाकार सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा को लेकर उन पर कटाक्ष किया था। सांसद ने सपना चौधरी को ठुमका लगाने वाली बताते हुए कांग्रेस में ठुमके लगने की बात कही थी। अब पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह ने चोपड़ा के इस बयान पर कटाक्ष किया है। संपत सिंह ने कहा कि बीजेपी के नेता अपनी ताकत के नशे में बोल रहे है। वो हर मर्यादा को भूल चुके है।

इतना ही नहीं संपत सिंह ने सीएम मनोहर लाल की ओर से पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई को कपूत कहे जाने को लेकर दिए बयान की भी निंदा की। संपत सिंह ने कहा कि किसी को भी किसी दूसरे के बेटे को कपूत कहने का हक नहीं है, ये  हक केवल उसके मां-बाप है। उन्होंने कहा कि आज इस प्रकार के बयानों से बीजेपी का नशा बाहर निकल रहा है।

इन दिनों सत्ता और विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस के बीच जमकर जुबानी जंग जारी है। ये जुबानी जंग आगे कब तक जारी रहेगी और इस जंग में और किस तरह के शब्दों का प्रयोग होने के अलावा कैसे आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाएंगे, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन इतना तो तय है कि चुनाव नजदीक आने के साथ-साथ सूबे का सियासी पारा भी काफी बढ़ जाएगा.,.और देखना होगा कि तब कौन नेता क्या बयान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *