विज ने साधा कांग्रेस पर निशाना, ‘हुड्डा के प्रदेश के कर्मचारियों का नाश किया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। विज ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। विज ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कर्मचारियों का नाश करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को भविष्यवाणी करने वाले सियासी तोते पालने का शौकीन बताया है। साथ ही विज ने कुलदीप बिश्नोई पर दिए बयान को लेकर सीएम का बचाव भी किया |

anil vij

हरियाणा में भले ही विधानसभा चुनाव होने में अभी समय हो, लेकिन हर दल अभी से चुनावी तैयारियों में जुट गया है। अपनी चुनावी तैयारयों को लेकर कोई भी नेता दूसरे दल के नेता पर आरोप लगाने में पीछे नहीं हट रहा । सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बोलते हुए विज ने कहा कि हुड्डा ने प्रदेश के कर्मचारियों को बर्बाद और उनका नाश करने के काम किए है।

 surejewala

हुड्डा ने ही प्रदेश के कंप्यूटर टीचरों और लैब अटेंडेंट्स का नाम किया। इतना ही नहीं विज ने कहा कि हुड्डा ने ही राजनीतिक लाभ लेने के लिए गलत तरीके से कच्चे कर्मचारियों की भर्ती करके उनका भी नाश किया, क्योंकि हुड्डा को उल्टे काम करने की आदत है। विज ने कहा कि हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल में जितनी धांधलियां हुई, यदि उस पर कोई किताब लिखी जाए तो वो एक ग्रंथ बन जाएगा।

bhupinder hooda

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *