ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बहादुरगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई | हादसा बहादुरगढ़ के रेलवे स्टेशन के पास हुआ | जहां एक व्यक्ति खड़ी हुई मालगाड़ी के नीचे से रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था | उसी दौरान मालगाड़ी अचानक चल पड़ी | जिसकी चपेट में आने से व्यक्ति के दोनों हाथ कट गए और उसके सिर में भी गंभीर चोटें आई |
बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर ले जाते समय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया | पुलिस अधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के पटना निवासी नीतीश के रूप में हुई है | नीतीश बहादुरगढ़ में एक फैक्ट्री में काम करता था और रोहतक में रहता था | पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया है।
ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
मालगाड़ी के नीचे से क्रॉस करते वक्त हुआ हादसा
बहादुरगढ़ में एक फैक्ट्री में काम करता था मृतक
बिहार का रहने वाला था मृतक नितीश
Watch Video

