ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अगर आप भी मसाज पार्लर जाते है ये खबर आपके होश उड़ा देगी | जी हां जहां आप मसाज पार्लर में जाते है वहीं चलता है जिस्मफिरोशी का खेल तो आप भी हो जाए सावधान | लेकिन चंडीगढ़ में कैसे एक मसाल पार्लर के गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश |
मसाज पार्लर जी हां जहां आप अपनी थकान को मिटाने जाते है | जहां जाकर आपको सूकुन मिलता है | लेकिन अब मसाज पार्लर जाने से पहले जरा सोच लीजिए | चूंकि मसाज पार्लर में चल रहा है जिस्मफिरोशी का गंदा धंधा | शहर में मसाज़ पार्लर के नाम पर जिस्म-फिरोशी का धंधा खूब पल रहा है और ऐसे ही कई मसाज़ पार्लर चंडीग़ढ पुलिस के निशाने पर हैं | डीएसपी साउथ हरजीत कौर के नेतृत्व में सेक्टर-31 थाना प्रभारी गुरजीत कौर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-47 में एक मॉडर्न लुक मसाज पार्लर पर छापेमारी करके वहां से तीन युवतियों सहित एक ग्राहक को भी गिरफ्तार किया है | आपको बता दें कि इस मसाज पार्लर में जिस्मफिरोशी का गंदा खेल चल रहा था |
पुलिस के मुताबिक एससीओ नंबर-51 की पहली मंजिल पर सेक्टर-47 में मॉडर्न लुक मसाज पार्लर की मालकिन पिछले कई महीनो से मसाज़ के नाम पर जिस्म-फिरोशी का धंधा चला रही थी | डीएसपी साउथ हरजीत कौर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-47 में मॉडर्न लुक मसाज पार्लर में काफी समय से मसाज़ के नाम पर जिस्म-फिरोशी का धंधा चलाया जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने आज यहां पर छापेमारी करके एक ग्राहक सहित चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी हरजीत कौर ने कहा कि ऐसे अन्य कई मसाज़ पार्लर चंडीग़ढ पुलिस के निशाने पर हैं। इससे पहले भी यूटी पुलिस ने मनीमाजरा में ऐसे ही एक मसाज़ पार्लर में छापेमारी करके जिस्म-फिरोशी का पर्दा फाश किया था | आप को बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है | मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफिरोशी का धंधा करने वाले बेहद ही शातिर तरीके से अपना धंधा चला रहा है | इसलिए अगर आप भी मसाज पार्लर में जाते है तो जरा रहिए सावधान |
Watch Video
https://youtu.be/bxmCipZhIvM
