ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल इन दिनों जनता से दूरी बनाते हुए नजर आ रहे है। कईं कार्यक्रमों के दौरान सीएम के सुरक्षा कर्मचारी जनता को उन तक पहुंचने ही नहीं आते। दो दिन पहले भी एक कार्यक्रम के दौरान जनता अपनी मांगों को लेकर सीएम मनोहर लाल से मिलना चाहती थी, लेकिन सुरक्षा कर्मचारियों ने जनता को सीएम के पास फटकने तक नहीं दिया। रविवार को फतेहाबाद में इसी प्रकार का नजारा देखने को मिला। फतेहाबाद में राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल शामिल हुए। इस दौरान कई लोग सीएम के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा कर्मचारियों ने जनता को सीएम के पास पहुंचने ही नहीं दिया। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर सीएम से मिलने के लिए कार्यक्रम स्थल से रेस्ट हाउस तक सीएम के पीछे-पीछे घूमते रहे, लेकिन सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें सीएम के पास भी नहीं जाने दिया। अब ऐसे में यहीं सवाल उठता है कि जब सीएम आम जनता की शिकायतों को नहीं सुन सकते तो फिर उनका जनता के बीच जाने का क्या फायदा।
इतना ही नहीं हाल ही में आरएसएस ने भी 2019 में हरियाणा में बीजेपी की करारी होने की रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को दी थी, जिसके बाद शाह ने हरियाणा के सीएम समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं को तलब किया था, लेकिन लगता है कि इन सबका सीएम मनोहर लाल पर कोई असर नहीं पड़ता।
Watch Video
https://youtu.be/nHrnje5usO8
