ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बीते दिन कोटकपूरा का एक वीडियो वायरल हुआ था | जहां नशे के कारण एक युवक की मौत हो गई थी और उसके बाद मृतक की मां बिलख-बिलख कर रो रही थी | अब इस मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का बयान सामने आया है | नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि नशे के कारण मर रहे युवाओं का मुद्दा वो सीएम के सामने उठाएंगे | साथ ही सिद्धू ने कहा कि इस बीमारी को जड़ से उखाड़ने के लिए और सख्त कदम उठाने की मांग करूँगा | कैबिनेट मंत्री ने ये दावा अमृतसर में किया, वो मास्टर तारा सिंह के जन्म दिवस के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे | इस दौरान उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार ने कई सख्त कदम उठाये हैं और इसके अच्छे नतीजे भी सामने आ रहे हैं | लेकिन फिर भी युवाओं की हो रही मौतों पर जहां सरकार को गम्भीर नोटिस लेना होगा |
वहीं इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए सख्ती करनी होगी | खमानों के तहसीलदार की वीडियो मामले में उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए | जबकि अवैध खनन मामले के बारे में सिद्धू ने कहा कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। जल्द ही उसके बारे सरकार अच्छा फैसला लेकर जनता को राहत देगी | कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मैं मास्टर तारा सिंह और फेरुमान, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी जैसे नेताओं का आशिक हूँ जिन्होंने समाज के लिए अपना सर्वस्व त्याग दिया। मास्टर तारा सिंह जैसी शख्सियत एक युगपुरुष जैसी थी। मैं भी चाहता हूँ मास्टर तारा सिंह की यादगार बने। और मैं सीएम की ओर से घोषणा करता हूँ कि रेलवे के नजदीक मास्टर तारा सिंह की प्रतिमा लगा कर चौक का नाम उनके नाम पर होगा | साथ ही उनके घर में परिवार की इजाजत से म्यूजियम जरूर बनाने का वचन देते हैं |
नशे से मर रहे युवाओं का मुद्दा सीएम से उठाएंगे-सिद्धू
नशे की बीमारी जड़ से करनी होगी खत्म
तहसीलदार वीडियो मामले की होनी चाहिए जांच
अवैध खनन मामले में रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है
Watch Video
https://youtu.be/LsFNK222AmE
