ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पिंजौर-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर बसे गांव गरिंडा में एक दुकानदार से पानी खरीदने के बहाने बाइक सवार दो युवक दुकानदार की सोने की चैन झटककर फरार हो गए। गरिंडा गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वो किसी काम से रिश्तेदारी में गया हुआ था। उनकी गैर मौजूदगी में उनका 16 साल का बेटा अमन दुकान पर बैठा था। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनकी दुकान पर आए और उनके बेटे से पानी की बोतल मांगी।
जब अमन उन्हें पानी देना लगा तो बाइक सवार एक युवक ने उसके गले से सोने की चैन झटक ली। चैन झटकने के बाद दोनों बाइक पर नेशनल हाईवे की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस ने राजेश की दुकान के समीप बने जिम के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। सीसीटीवी फुटेज में भी बाइक सवार दो युवक तेजी से हाईव की ओर जाते नजर आ रहे है। पुलिस की माने तो वो जल्द ही मामले को सुलझा लेगी।
दुकानदार से चैन झटककर भागे बदमाश
पानी खरीदने के बहाने झटकी चैन
वारदात के बाद हाईवे की ओर भागे बदमाश
गरिंडा गांव की घटना

