ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: टोहाना के शगुन पैलेस में जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया | जहां मुख्यंमत्री मनोहर लाल खट्टर ने शिरकत की | इस दौरान मनोहर लाल खट्टर ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी खरीफ फसल से पहले डॉ स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को उनकी फसल के लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाएगा |
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोहाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 120 करोड़ रुपये की राशि की लागत होने वाले विकास कार्यों की भी घोषणा की | वहीं साथ ही मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद जिला में 1 जुलाई से 24 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने की घोषणा कर सौगात देने का भी काम किया।
Watch Video
https://youtu.be/-9IwjrEKTaU
