ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जंडियाला गुरु के गांव मेहता में शनिवार को भयंकर तूफान ने दस किलोमीटर के एरिया को तबाह कर दिया। तेज बारिश के साथ आई आंधी के कारण गांव में दहशत फैल गई। घरों के बाहर पड़े फो¨ल्डग बेड उड़ने लगे। सैकड़ों पेड़ टूटकर जमीन पर गिर गए। इस कारण विभिन्न सब–स्टेशनों से चलने वाले फीडरों की सप्लाई बाधित रही। भारी तबाही के कारण गांव मेहता और आसपास के गांवों में पंद्रह दिनों तक बिजली गुल रहने की संभावना है। तूफान की तीव्रता इतनी थी कि गांव में लगे एक शैलर और मैरिज पैलेस की छतें तक उड़ गई। शैलर की छत अंदर रखी मशीनों पर गिरी, जिससे लाखों का नुकसान होने की सूचना है।
गांव मेहता में भयंकर तूफान ने मचाई तबाही
तूफान ने 10 किलोमीटर के एरिया किया तबाह
सैकड़ों पेड़ टूटकर जमीन पर गिरे
बिजली के खंबे उखड़े, बिजली सेवा ठप
Watch Video
https://youtu.be/sb8K_PHoY1A
