ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में हो रही बीएड दूसरे साल की परीक्षा का पेपर शनिवार को रोहतक में लीक हो गया। पेपर लीक होने की सूचना मिलते ही जींद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तुरंत एक्शन में आ गए | वाइस चांसलर आरबी सोलंकी ने दावा किया कि पेपर परीक्षा शुरू होने के बाद लीक हुआ है।
उनकी माने तो पेपर 9 बजकर 37 मिनट पर सेंटर से बाहर आया है। जबकि उस समय तक परीक्षा शुरू हो चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी मामले की जांच कराई जाएगी, क्योंकि परीक्षा शुरू होने के बाद पेपर के बाहर आने से पता चलता है कि किसी ने सेंटर के अंदर से ही ये शरारत की है।
वाइस चांसलर के अनुसार परीक्षा के दौरन सेंटर की पूरी जिम्मेदारी सेंटर सुपरीटेंडेंट की होती है। जांच के दौरान सेंटर को भी रद्द किया जा सकता है, लेकिन ये सब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। आपकों बता दें कि इन दिनों पूरे प्रदेश में बीएड की परीक्षा का आयोजन हो रहा है। पूरे प्रदेश में बीएड की दूसरे साल की परीक्षा जींद की चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी की ओर से करवाई जा रही है।
