रियल एस्टेट कारोबारी पर हमला मामला, युवती ने वीडियो के ज़रिए दी मामले में सफाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अब विदेशों में भी गैंगवार के मामले सामने आने लगे हैं, बीते कुछ दिन पहले कनाडा के ब्रैम्पटन में पंजाबी छात्रों की ओर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अब विदेशों में भी गैंगवार के मामले सामने आने लगे हैं, बीते कुछ दिन पहले कनाडा के ब्रैम्पटन में पंजाबी छात्रों की ओर से स्थानीय लोगों के साथ हुई खूनी झड़प के बाद एक युवती के वीडियो ने मामले में नया मोड़ ला दिया है । एक ओर हालटन पुलिस जहां इस वारदात के मुख्य आरोपी रणकीरत सिंह की तलाश में जुटा हुई है, वहीं वीडियो वाली युवती ने इस वारदात के पीछे का सच दिखाने का दावा किया है ।

वीडियो में युवती खुद को मुख्य आरोपी की ग्रलफ्रेंड होने का दावा कर रही है । इस युवती ने बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ रहने के लिए नए घर की तलाश कर रही थी । रियल एस्टेट एजेंट जसकरन मांगट ने उन्हें घर दिला दिया और कागज़ी कार्रवाई के लिए उन्होंने उसे चेक भी दिया । लड़कियों को अकेला देखकर एजेंट ने उन्हें तंग करना शुरू कर दिया और कहने लगा कि अगर उन्होंने उसकी बात मान ली तो उन्हे पहले महीने का किराया भी नहीं देना पड़ेगा । युवती ने यह सारी बात रणकीरत को बताई जिसके बाद दोनों में काफी बहस हुई और एजेंट ने उन्हें नए मकान के इकरारनामे को रद्द कर पैसे वापस लेने के निए मिलने को कहा । जहां उनमें लड़ाई हो गई ।

भारतीय मूल के सभी चार ब्रैम्पटन सांसदों ने इस हिंसा की निंदा करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया है। सांसद, राज गरेवाल, रुबी सहोता, कमल खेरा और सोनिया सिद्धू ने अपने बयान में कहा है कि अगर कनाडा में कोई भी छात्र अपराध करता पाया जाता है तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी उसे डिपोर्ट किया जाएगा ।

 रियल एस्टेट कारोबारी पर हमला मामला

ब्रैम्पटन के चार सांसदों ने की बढ़ती हिंसा की निंदा

ब्रैम्पटन के सांसदों ने छात्रों को दी चेतावनी

युवती ने वीडियो के ज़रिए दी मामले में सफाई

Watch Video

https://youtu.be/8I79ZQ42KLM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *