Moon Mission Chandrayaan 3 Launch Updates: चंद्रयान-3 आज यानि 14 जुलाई को दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा और इसके साथ ही भारत इतिहास रचने के एक कदम और पास आ गया है. इसके बाद 23-24 अगस्त को चंद्रयान-3 के मिशन के तहत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग होने की उम्मीद है और यदि ऐसा होता है तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा.
चंद्रयान-3 मिशन क्या है?
चंद्रयान-3 मिशन पिछले अभियान चंद्रयान-2 का ही अगला चरण है. इसके उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर उतरना और परीक्षण करना है और इस यान में एक प्रणोदन मॉड्यूल, एक लैंडर और एक रोवर होगा. चंद्रयान-3 का सबसे पहला मुख्य उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करना है इसलिए मिशन की सफलता के लिए नए उपकरण बनाए गए हैं और एल्गोरिदम को भी सुधारा गया है.
