Petrol-Diesel Price Today: बड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त, जाने अपने शहर के लेटेस्ट प्राइस

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. इसी आधार पर देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत तय…

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. इसी आधार पर देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत तय की जाती है. हालांकि, लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज यानी 26 दिसबंर, 2024 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है. हालांकि, राज्य स्तर पर कीमतों में मामूली बदलाव देखा जा सकता है. आइए जानते हैं, अलग-अलग इलाकों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट.(Petrol-Diesel Price Today) 

इंटरनेशनल मार्केट में आज कच्चा तेल 73 डॉलर के पार हो गया है. ब्रेंट क्रूड आज 73.71 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि WTI क्रूड 70.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज (गुरुवार), 26 दिसंबर, 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं.

महानगरों में क्या है पेट्रोल की कीमत? (Petrol-Diesel Price Today) 
नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है. 
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है. 
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है. 
वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है.

यहां चेक करें डीजल की कीमत (Petrol-Diesel Price Today) 
देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.62 रुपये है. 
मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये है. 
कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है.
वहीं, चेन्नई में डीजल के दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर है. 

SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल का रेट (Petrol Diesel Price Today)
बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *