Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस के मौके पर सोने-चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिली है.सोने की कीमतों में मामूली उतार चढ़ाव का दौर जारी है. आज 24 कैरेट सोना 76,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 71,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है. 18 कैरेट सोने के दाम भी 59,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हैं. पिछले हफ्ते के मुकाबले सोने की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी हुई है. यह संकेत है कि साल के अंत तक सोने की कीमतों में और इजाफा हो सकता है.(Gold-Silver Price Today)
चांदी का भाव स्थिर
दूसरी ओर, चांदी के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. चांदी आज भी 87,000 रुपए प्रति किलो के रेट पर स्थिर है. पुराने चांदी के आभूषणों का एक्सचेंज रेट 80,000 रुपए प्रति किलो है.
नए साल के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका
नए साल के जश्न के लिए लोग अक्सर सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं. सोने और चांदी के मौजूदा दाम की वजह से यह न्यू ईयर के सेलिब्रेशन में गिफ्टिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और इजाफा हो सकता है, इसलिए खरीदारी का यह सही समय है.
चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं.(Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



