Haryana Earthquake News: हरियाणा के रोहतक और आसपास के जिलों में दोपहर 12.28 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रोहतक, सोनीपत और पानीपत में लगभग पांच सेकंड तक तेज झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसका केंद्र सोनीपत था.(Haryana Earthquake News)
भूकंप की तीव्रता कैसे मापी जाती है?
भूकंप की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर पैमाने का उपयोग किया जाता है. इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है. भूकंप को रिक्टर स्केल पर 1 से 9 स्केल पर मापा जाता है.
भूकंप के दौरान ऐसा करने से बचें
भूकंप के दौरान बाहर निकलने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करें.
यदि आप वाहन चला रहे हैं तो उसे तुरंत रोक दें.
भूकंप आने की स्थिति में तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में चले जाएं.
भूकंप आने की स्थिति में खिड़कियों, अलमारियों, पंखों आदि के ऊपर रखी भारी वस्तुओं से दूर रहें.



