Rajasthan Bus Accident : बस और कार के बीच भीषण टक्कर! एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Rajasthan Bus Accident: राजस्थान के करौली जिले में मंगलवार रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. बस और कार की टक्कर में मध्य प्रदेश…

Rajasthan Bus Accident: राजस्थान के करौली जिले में मंगलवार रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. बस और कार की टक्कर में मध्य प्रदेश के 5 लोगों की मौत हो गई. साथ ही 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. 5 गंभीर घायलों को करौली जिला अस्पताल रेफर किया गया है.(Rajasthan Bus Accident) 

जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार रात 8 बजे क्रॉली-गंगापुर रोड पर सलेमपुर गांव के पास हुआ, जब एक बस और कार के बीच सीधी टक्कर हो गई. हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. 

मिली जानकारी के अनुसार, मरने वाले 5 लोग मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले थे, ये सभी अपनी कार से कैलादेवी के दर्शन कर लौट रहे थे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *