Hoshiarpur Bus Accident: होशियारपुर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है. यहां टांडा उरमुर के पास ग्राम कुराला में यात्रियों से भरी बस पलट गई. मिली जानकारी के मुताबिक बस एक निजी कंपनी की है. (Hoshiarpur Bus Accident)
हादसा सुबह करीब 9.30 बजे हुआ, जब तलवाड़ा से जालंधर जा रही बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पास की सड़कों पर पलट गई. लोगों ने मौके पर पहुंचकर पलटी हुई बस से यात्रियों को बाहर निकाला और टांडा व दसूहा अस्पताल में भर्ती कराया. हादसे में कई यात्री घायल हो गए. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



