Bhopal News: मध्य प्रदेश में रियल एस्टेट कारोबारियों पर छापेमारी के दौरान आयकर विभाग (आईटी) की टीम ने भोपाल के मेंडोरी जंगल में एक कार से 52 किलो सोना बरामद किया है. इसकी कीमत करीब 40 करोड़ 47 लाख रुपये बताई जा रही है. टीम को कार से 10 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद हुई है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह सोना और नकदी किसका है.
आयकर टीम इस बात की जांच कर रही है कि क्या सोना और नकदी का संबंध बिल्डरों और पूर्व आरटीओ कांस्टेबल के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से है. कार पर आरटीओ लिखा है और पुलिस का लोगो भी लगा है. कार चेतन नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है.
आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक सूचना मिली थी कि जंगल में एक कार में नकदी है, जिसे कहीं ले जाया जा रहा है. इसके बाद गुरुवार रात करीब दो बजे टीम मंदोरी पहुंची. जंगल में इनोवा कार के पास पहले से ही करीब 100 पुलिसकर्मी और 30 गाड़ियां मौजूद थीं.
आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम अब यह पता लगा रही है कि सोना किसका है और कहां ले जाया जा रहा था. अभी तक इसका किसी से कोई सीधा संबंध नहीं है. इस सोने और नकदी पर अभी तक किसी ने दावा नहीं किया है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



