Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. शुक्रवार सुबह विवाह समारोह से लोगों को ले जा रही तेज रफ्तार बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई. 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने इस हादसी की जानकारी दी है. मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9 15 बजे मनगांव के पास तम्हिनी घाट पर हुआ.(Maharashtra Bus Accident)
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में दो पुरुषों और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई. घायल हुए 27 लोगों को मनगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चार मृतकों की पहचान संगीता जाधव, गौरव दराडे, शिल्पा पवार और वंदना जाधव के रूप में हुई है, जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



