Punjab-Haryana Weather Update : पंजाब-हरियाणा में लोगों को ठंड से राहत नहीं! 14 शहरों में येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में ठंड दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. इसके साथ ही लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने की…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में ठंड दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. इसके साथ ही लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी. इतना ही नहीं, इन 5 दिनों में पंजाब-चंडीगढ़ का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर जाएगा. (Punjab-Haryana Weather Update) 

बारिश के बाद शुष्क मौसम को लेकर अभी तक कोई अलर्ट या जानकारी साझा नहीं की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ (Chandigarh weather Update) के अलावा पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब के ज्यादातर जिलों में तापमान 5 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है. (Punjab Weather Update) 

पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को 24 दिसंबर तक शीतलहर का सामना करना पड़ेगा. पंजाब के तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. पंजाब में सूरज सुबह करीब 7:20 बजे उगेगा और शाम करीब 5:29 बजे अस्त हो जाएगा. इस हिसाब से आज का दिन करीब 10 घंटे का होगा. आज के तापमान की बात करें तो सुबह का तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस रहेगा. (Punjab-Haryana Weather Update) 

वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update) में शीत लहर से कंपकंपा देनी वाली सर्दी जारी है. हिसार के बालसमंद का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री तक पहुंच गया है. आने वाले दिनों में रात का तापमान और नीचे जा सकता है. 14 शहरों में शीत लहर और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश में बुधवार को सुबह के समय धुंध छाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *