AP Dhillon के शो को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ये सड़कें रहेंगी बंद

AP Dhillon concert in Chandigarh: पंजाबी गायक एपी ढिल्लों (AP Dhillon) का शो 21 दिसंबर को सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में आयोजित किया जा…

AP Dhillon concert in Chandigarh: पंजाबी गायक एपी ढिल्लों (AP Dhillon) का शो 21 दिसंबर को सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दरअसल इस शो को सेक्टर 34 से सेक्टर 25 में शिफ्ट कर दिया गया है. (AP Dhillon concert in Chandigarh)

ढिल्लन का शो 21 दिसंबर को होने वाला है. रैपर और सिंगर एपी ढिल्लों का लाइव (AP Dhillon concert) शो 21 दिसंबर को है. पिछले दो शो (AP Dhillon concert in Chandigarh) के कारण लोगों को हुई परेशानी को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन सेक्टर-34 में लाइव शो की इजाजत नहीं दे रहा था.

ये सड़कें रहेंगी बंद 
एडवाइजरी के मुताबिक सेक्टर 14-15, 24-25 की सड़कें बंद रहेंगी. इसके साथ ही धनास और पीजीआई की तरफ से आने वाले रास्तों को भी ब्लॉक कर दिया गया है. इसके साथ ही सेक्टर 25 और 38 की ओर जाने वाला रास्ता आम जनता के लिए बंद रहेगा. 
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा शाम 4 बजे से सभी सड़कें आम जनता के लिए बंद कर दी जाएंगी. इसके साथ ही कॉन्सेप्ट में शामिल होने वाले लोगों के लिए चंडीगढ़ के अलग-अलग सेक्टरों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
शाम 4 बजे के बाद यातायात प्रभावित होने की संभावना है. सेक्टर-25 रैली ग्राउंड और सेक्टर 25/38 डिवाइडिंग रोड और सेक्टर 14/25 डिवाइडिंग रोड के पास धनास मोड़ तक गंदगी वाली सड़कों से बचना होगा.
सेक्टर 14/15/24/25 चौक, भास्कर चौक (सेक्टर 24/25-37/38), डंपिंग ग्राउंड के पास दादूमाजरा लाइट पॉइंट और यात्री निवास चौक (सेक्टर 23/24-15/16) पर भारी ट्रैफिक होने की उम्मीद है.
सेक्टर-25 में आयोजन स्थल के आसपास दर्शकों के लिए पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने चंडीगढ़ के लोगों से मध्य मार्ग और दक्षिण मार्ग का रास्ता अपनाने को कहा है. 
आयोजकों ने चंडीगढ़ के सेक्टर 17 मल्टी लेवल पार्किंग, सेक्टर 43 पार्किंग, सेक्टर 39 ग्रीन मार्केट में पार्किंग की व्यवस्था की है। इन सभी जगहों से लोगों को विशेष बसों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *