Punjab Bandh News: 30 दिसंबर को पंजाह बंद का ऐलान! जानें क्या-क्या रहेगा बंद

Punjab Bandh News: शंभू बॉर्डर पर किसानों की मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे किसान संगठनों ने पंजाब बंद का आह्वान किया है. किसान…

Punjab Bandh News: शंभू बॉर्डर पर किसानों की मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे किसान संगठनों ने पंजाब बंद का आह्वान किया है. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान किया है और पंजाब के लोगों से सहयोग करने की अपील भी की है.(Farmers protest shambhu border)

बता दें कि आज पूरे पंजाब में किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों द्वारा 3 घंटे तक ट्रेनें रोकी गईं. अब किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बड़ा ऐलान किया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने 30 दिसंबर को पूर्ण पंजाब बंद का आह्वान किया है. सरवन सिंह पंधेर ने व्यापारिक, धार्मिक, राजनीतिक और अन्य संगठनों से पंजाब बंद का समर्थन करने की अपील की है. पंजाब बंद के दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर पूरा पंजाब बंद रहेगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *