मेष(Aries Horoscope)- हिम्मत से सभी मामलों को साधने और हल लाने का प्रयास बढ़ाएंगे. इच्छित सूचनाएं प्राप्त होंगी. स्वजनों के साथ समय बिताएंगे. सामाजिकता पर जोर रहेगा. सहकारिता को बल देंगे. करीबियों का समर्थन मिलेगा. सहकारिता में रुचि दिखाएंगे. भाईचारे को बढ़ाने का प्रयास बना रहेगा.
वृष(Taurus Horoscope)- विभिन्न प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. व्यक्तिगत योजनाओं को गति देंगे. घर परिवार में सभी सुखी रहेंगे. परिजन परस्पर सहायक होंगे. संबंधी मददगार रहेंगे. सक्रियता से आगे बढ़ेंगे. जोखिम लेने से बचें. सूझबूझ और सौहार्द्र से काम लेंगे. परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे.
मिथुन(Gemini Horoscope)- व्यक्तिगत संबंधों को बेहतर बनाए रखेंगे. रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे. कार्यों में संवेदनशीलता रखेंगे. अनुकूलता का लाभ उठाएंगे. आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे. स्वयं पर फोकस रखेंगे. आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे. पद प्रतिष्ठा प्रभाव में वृद्धि होगी. सभी क्षेत्रों में शुभत्व बढ़ेगा.
कर्क(Cancer Horoscope)- आर्थिक पक्ष के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतने का समय है. कामकाजी गतिविधियों में लोभ एवं प्रलोभन में न आएं. परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखें. विभिन्न कार्यों में निवेश बढ़ा सकते हैं. घर में सामंजस्य रहेगा. मितभाषी बने रहें. पहल न करें. सहज गति से आगे बढ़ें. दान धर्म में रुचि रहेगी.
सिंह(Leo Horoscope)- आर्थिक गतिविधियों में मेहनत लगन से लाभ बढ़ाएंगे. कार्यव्यवस्था पर जोर देंगे. रुटीन व अनुशासन रखेंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. बंधुजन सहयोगी होंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में प्रभावी रहेंगे. मित्रों को साथ बनाए रखेंगे. बड़ी उपलब्धियां संभव होंगी. अध्ययन अध्यापन में अच्छा करेंगे.
कन्या(Virgo Horoscope)- प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य कुशलता बढ़ाएंगे. प्रशासन के कार्यों पर जोर देंगे. व्यक्तित्व सामान्य रहेगा. आसपास शुभता का संचार रहेगा. आर्थिक विषय गति लेंगे. व्यवस्थागत स्पष्टता बढ़ाएंगे. स्वस्थ स्पर्धा रखें. आशंकाओं से बचें.कामकाज में भरोसा बढ़ेगा. सफलताओं से उत्साहित रहेंगे.
तुला(Libra Horoscope)- पेशेवर मामलों में चहुंओर आकर्षण बनाए रखेंगे. भाग्य की प्रबलता से नई ऊंचाइयां छुएंगे. यात्रा पर फोकस बना रहेगा. बड़ों की मदद से आगे बढ़ेंगे. सफलता की ओर तेजी से अग्रसर रहेंगे.महत्वपूर्ण कार्यों को गति देंगे. सबसे मेलजोल बनाए रखेंगे. भाईचारा बढ़ेगा. विविध प्रयास गति लेंगे.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- कार्यव्यवस्था बनाए रखें. लश्य साधने पर जोर होगा. परिजनों का साथ और समर्थन पाएंगे. जिम्मेदारों से सीख सलाह रखेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. मित्रों का सहयोग रहेगा. सहनशीलता बनाए रहेंगे. धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहेंगे. मेहमानों की आवक बनी रहेगी. करीबियों से भेंट होगी.
धनु(Sagittarius Horoscope)- उद्योग व्यापार के कार्यों में साख सम्मान में वृद्धि होगी. साथियों का भरोसा जीतेंगे. कार्य विस्तार के अवसर रहेंगे. महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल रहेंगे. नेतृत्च को बढ़ावा मिलेगा. लाभ के मामले संवरेंगे. लेनदेन में प्रभावी बने रहेंगे. साझेदारी से जुड़े मामले हल होंगे. वाणी व्यवहार अच्छा रहेगा.
मकर (Capricorn Horoscope)- मेहनत से पीछे हटने की आदत बदलेंगे. कार्य व्यापार में विश्वास बढ़ेगा. पेशेवरता और लगन से आगे बढेंगे. उधार के लेनदेने से बचेंगे. अनुबंधों का पालन करेंगे. सेवा़क्षेत्र प्राथमिकता में रहेंगे. स्मार्ट डिले की नीति रखेंगे. बजट के अनुसार चलेंगे. ठगों व धूर्तां से दूरी बनाएं. सेवा व्यवसाय से जुड़े मामले संवरेंगे.
कुंभ(Aquarius Horoscope)- खानपान में रुचि बनाए रखेंगे. योजनाओं को पूरा करेंगे.. सीखने सिखाने पर जोर होगा. बौद्धिक पक्ष मजबूत रहेगा. समय व ऊर्जा का प्रबंधन रखेंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रहेंगे. परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे. व्यर्थ की बातों से बचें. लाभ में वृद्धि होगी. पेशेवर मामलों में प्रभावी रहेंगे. जीवनशैली में सात्विकता रखेंगे.
मीन(Pisces Horoscope)- विभिन्न स्त्रोतों से आय बनेगी. प्रबंधकीय कार्य सधेंगे. अपनों की बातों को अनदेखा न करें. पद प्रतिष्ठा संवार पर बनी रहेगी. पैतृक विषय प्राथमिकता में रहेंगे. बड़ों का सहयोग मिलेगा. सहजता सरलता बढ़ाएं. घर परिवार से करीबी बढ़ेगी. सुख सुविधाओं पर ध्यान देंगे तर्क बहस से बचें.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



