AP Dhillon in Chandigarh : चंडीगढ़ में 21 दिसंबर को होने वाले AP Dhillon के शो का स्थान बदला! पढ़ें पूरी खबर

AP Dhillon live concert in Chandigarh: शनिवार को चंडीगढ़ में दिलजीत दुसांझ के शो के बाद 21 दिसंबर को सेक्टर-34 में रैपर और सिंगर एपी…

AP Dhillon live concert in Chandigarh: शनिवार को चंडीगढ़ में दिलजीत दुसांझ के शो के बाद 21 दिसंबर को सेक्टर-34 में रैपर और सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon live concert)का लाइव कॉन्सर्ट होने जा रहा है. पिछले दो शो से लोगों को हुई असुविधा को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन अब इस लाइव कॉन्सर्ट का स्थान बदलने की तैयारी कर रहा है. शो को सेक्टर 34 से सेक्टर-25 में शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है. डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि वे सोमवार को इस संबंध में लाइव कॉन्सर्ट के आयोजकों से बात करेंगे.(AP Dhillon live concert in Chandigarh)

डीसी ने कहा कि दिलजीत (Diljit dosanjh) के शो के दौरान व्यापक इंतजाम किए गए थे. लोगों को ज्यादा जाम का सामना नहीं करना पड़ा. इसके अलावा आसपास के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी गई. हालांकि, सेक्टर-34 में शो होने के कारण कुछ लोगों को परेशानी होती है, इसलिए 21 दिसंबर को लाइव कॉन्सर्ट सेक्टर-34 की बजाय सेक्टर-25 में कराने का प्रयास किया जाएगा. इसलिए लाइव कॉन्सर्ट के आयोजकों से सोमवार को चर्चा की जाएगी.

डीसी ने कहा कि पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट(Punjab-Haryana High court) के निर्देशानुसार उन्होंने तीन कमेटियां बनाई हैं, जिन्होंने दिलजीत का शो शुरू होने से पहले इलाके में ध्वनि का स्तर रिकॉर्ड किया. शो के दौरान, अलग-अलग टीमों ने रीडिंग ली कि मंच पर शोर का स्तर क्या था और कार्यक्रम स्थल के किनारे पर ध्वनि का स्तर क्या था. वे सोमवार या मंगलवार को अपनी रिपोर्ट देंगे. इसके बाद जांच करेंगे. यदि शोर स्वीकृत सीमा से अधिक हुआ तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी. 18 दिसंबर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई के दौरान यह रिपोर्ट भी पेश की जाएगी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *