Ustad Zakir Hussain Passes Away: मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन (Ustad Zakir Hussain) का अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में निधन हो गया है. हृदय संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने 73 साल की उम्र में नश्वर संसार को अलविदा कह दिया.(Ustad Zakir Hussain Passes Away)
उस्ताद तबला वादक के निधन पर संगीत जगत के अलावा राजनीतिक हस्तियां भी दुख व्यक्त कर रही हैं. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जाकिर हुसैन के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने अपने एक्सहैंडल अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ.
यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है क्योंकि हमने संगीत की दुनिया में एक चमकता हुआ रत्न खो दिया है. उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा. उनके परिवार और दुनिया भर के लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.
उस्ताद जाकिर हुसैन का संगीत अमर रहेगा. यह संगीतकारों की पीढ़ियों को कुछ नया करने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा कि प्रसिद्ध तबला वादक पद्म भूषण उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन की खबर हृदय विदारक है.
ज़ाकिर हुसैन भारत के सबसे प्रसिद्ध तबला वादक के रूप में जाने जाते थे. वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे. उन्होंने तबले को विश्व पटल पर स्थापित किया. कला जगत के एक दिग्गज का आज निधन हो गया.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



