Winter Health Tips: सर्दियों के मौसम में बीमारियों के होने का खतरा बढ़ने के पीछे ज्यादातर मामलों में ठंड का मौसम ही होता है. क्योंकि ज्यादा ठंड के कारण ही लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. सर्दी के साथ चलने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है और कई लोग देर शाम घर से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं. अगर भी उन लोगों में से एक हैं जिन्हें ठंड अधिक लगती है तो ऐसे में में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए कुछ देसी तरीके बहुत प्रभावी हो सकते हैं. (Winter Health Tips)
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर को ठंड से बचाने के लिए हम सर्दियों में मोटे कपड़े पहन लेते हैं, लेकिन शरीर को बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी ठंड से बचाना होता है और ऐशा करे के लिए आपको गर्म कपड़े पहनने के साथ-साथ अन्य बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है. शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए सही डाइट लेना जरूरी है. तो आइए उन तरीकों के बारे में जान लीजिए, जिनसे शरीर को अंदर से गर्म रख पाएंगे.
अदरक और शहद
एक चम्मच ताजे अदरक का रस लें और उसमें आधा चम्मच शहद मिला कर खाएं या अदरक की चाय बनाकर पिएं. अदरक शरीर में गर्मी पैदा करता है और शहद शरीर को ऊर्जा देता है. यह सर्दी-जुकाम से भी बचाता है.
मसालेदार चाय
मसालेदार चाय जैसे कि अदरक, दारचीनी, इलायची, लौंग और काली मिर्च डालकर पिएं. ये मसाले शरीर के तापमान को बढ़ाते हैं और सर्दी से बचाव करते हैं.
तिल और गुड़
तिल और गुड़ का सेवन सर्दियों में खास रूप से फायदेमंद होता है. इन दोनों को मिलाकर खाएं या तिल और गुड़ की लड्डू बनाकर खा सकते हैं. तिल और गुड़ सर्दी में शरीर को गर्म रखते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं. गुड़ से खून भी साफ होता है.
सूप और शोरबा
ताजी हरे पत्तेदार सब्जियों का सूप या हड्डी का शोरबा पिएं. सूप शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और पोषण भी प्रदान करता है.
गर्म पानी और नमक
सर्दियों में दिनभर गर्म पानी पीने की आदत डालें। साथ ही कभी-कभी उसमें एक चुटकी नमक डालें. यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और ठंड से बचाव करता है.
योग और एक्सरसाइज
सर्दियों में नियमित योग और हल्की एक्सरसाइज जैसे दौड़ना, साइकिल चलाना या स्ट्रेचिंग करें. इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और शरीर गर्म बना रहता है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



