Petrol-Diesel Price Today : महंगा हो गया पेट्रोल -डीजल! जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price Today: देशभर में हर दिन पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में बदलाव होता है. जिसके अनुसार कुछ जगहों पर पेट्रोल-डीजल…

Petrol-Diesel Price Today: देशभर में हर दिन पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में बदलाव होता है. जिसके अनुसार कुछ जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमत घटती है तो कुछ जगहों पर इनके दामों में इजाफा होता है. पेट्रोल-डीजल की ये कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं. (Petrol-Diesel Price Today). आज यानी 12 दिसबंर, 2024 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है. हालांकि, राज्य स्तर पर कीमतों में मामूली बदलाव देखा जा सकता है. आइए जानते हैं, अलग-अलग इलाकों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट. (Petrol-Diesel Price Today)

इंटरनेशनल मार्केट में आज कच्चा तेल 73 डॉलर के पार हो गया है. ब्रेंट क्रूड आज 73.52 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि WTI क्रूड 70.41 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज (गुरुवार), 12 दिसंबर, 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं.

महानगरों में पेट्रोल की कीमत (Petrol-Diesel Price Today)
नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है. 
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है. 
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है. 
वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है.

महानगरों में डीजल की कीमत (Petrol-Diesel Price Today)
देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.62 रुपये है. 
मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये है. 
कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है.
वहीं, चेन्नई में डीजल के दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर है. 

SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल का रेट (Petrol-Diesel Prices Today) 
बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *