Moga Accident News : मोगा में एक बस ने स्कूटर को टक्कर मार दी. जिसकी वजह से 75 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई है. चालक बस समेत मौके से भाग निकला. हादसा देर रात महिना गांव के पास हुआ. मृतक की पहचान गांव चुगावा निवासी गुरमेल सिंह के रूप में हुई है. वह रात को नथुआना गांव से अपने घर चुगावा जा रहा था.(punjab accident news)
समाज सेवा समिति के सदस्य परहत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मैहना गांव के पास किसी का एक्सीडेंट हो गया है. जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गांव के सरपंच बलजीत सिंह ने हादसे की सूचना पुलिस को दे दी है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



