Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ दिन पहले से कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है. पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मैदानी इलाकों में अमृतसर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया. (Punjab-Haryana Weather Update)
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक (Punjab weather update) पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो अब दिल्ली-हरियाणा सीमा पर चक्रवात के रूप में दिखाई दे सकता है. इसी कारण 13 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी. पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में कल से 13 दिसंबर तक ठंडी हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी. इसके अलावा कुछ जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा. हालांकि दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। कहा जा रहा है जैसे जैसे दिन बढ़ेंगे वैसे वैसे हरियाणा के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live


