मेष(Aries Horoscope)- दोपहर से समय अधिक सकारात्मक होगा. रचनात्मकता से सभी को प्रभावित करेंगे. भावनात्मक संवाद को बढ़ावा देंगे. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. विभिन्न कार्यां में सफलता मिलेगी. करियर व्यापार में तेजी लाएंगे. अनोखी कोशिशों से सभी प्रभावित रहेंगे. दीर्घकालिक योजनाओं में रुचि बढ़ेगी.
वृष(Taurus Horoscope)- आवश्यक कार्यां को लंच तक पूरा कर लेने की कोशिश बनाए रखें. नीति नियमों की अवहेलना से बचें. न्यायिक मामलों में धैर्य बढ़ाएं. सूची बनाकर कार्य करेंगे. स्पष्टता रखें. रिश्तेदारों का समर्थन पाएंगे. जल्दबाजी में नहीं आएंगे. व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा. वैदेशिक कार्यां को पूरा करें.
मिथुन(Gemini Horoscope)- प्रबंधन पर जोर बनाए रखेंगे. कार्य व्यापार में सबको जोड़कर चलेंगे. आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. साख प्रभाव में बढ़त बनी रहेगी. अपनों से सामंजस्य बढ़ाएंगे. सभी का भरोसा जीतेंगे. आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी. प्रबंधन संवरेगा. सोच बड़ी बनाएं. अतिउत्साह में चूक करने से बचेंगे.
कर्क(Cancer Horoscope)- पेशेवर साथी सहयोगी होंगे. प्रबंधकीय कार्यों में आगे रहेंगे. श्रेष्ठ जनों से भेंट होगी. साख सम्मान का भाव रहेगा. विभिन्न कार्यां को आगे बढ़ाएंगे. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. करियर व्यापार में लाभ बने रहेंगे. पैतृक कार्यां में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. जिम्मेदारों और वरिष्ठों से बना कर चलेंगे.
सिंह(Leo Horoscope)- वक्त की चाल तेजी से सकारात्मक होंगी. लंबे समय से बाधित योजनाएं फलेंगी. लाभ बढ़त पर रहेगा. भाग्य पक्ष प्रभावी होगा. जनकल्याण के कार्य करेंगे. सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे. स्वास्थ्य सुधार पाएगा. शारीरिक समस्याएं हल होंगी. लेनदेन पर फोकस बढ़ेगा. रुटीन संवरेगा.
कन्या(Virgo Horoscope)- महत्वपूर्ण मामलों को दोपहर से पहले हल कर लेने की कोशिश बनाए रखें. सम्हलकर आगे बढ़ते रहें. आकस्मिकता पर नियंत्रण बढ़ाएं. तैयारी से कार्य करें. परिजनों से सीख सलाह पर ध्यान दें. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएं. नीति नियम अपनाएं. अनुशासन व निरंतरता रखें.लापरवाही से बचें
तुला(Libra Horoscope)- सूझबूझ और परिश्रम से परिणाम सकारात्मक बने रहेंगे. साझा प्रयासों में लाभ प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. सफलता की नई राहें बनेंगी. रुटीन बेहतर बनाए रखेंगे. करियर व्यापार संवरेगा. नेतृत्व क्षमता में बेहतर रहेगी. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे.उद्योग व्यापार के उचित अवसर रहेंगे.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- मित्रों और करीबियों का भरोसा जीतेंगे. विभिन्न क्षेत्रों में अनुशासन और समय प्रबंधन बढ़ाएंगे. कामकाज में निरंतरता बनाए रहें. करियर में रुचि लेंगे. उचित अवसर का इंतजार करेंगे. कार्य व्यापार में ढिलाई से बचेंगे. प्रलोभन में नहीं आएंगे. कर्मठता से काम लेंगे. पेशेवर चर्चाओं में धैर्य बढ़ाएंगे.
धनु(Sagittarius Horoscope)- मित्रों के साथ सुख सौख्य से समय बिताएंगे. समय तेजी से सुधार पर बना रहेगा. परीक्षा प्रतियोगिता में प्रभावी बने रहेंगे. करीबियों से सामंजस्य संवारेंगे. पेशेवरों का साथ विश्वास बढ़ा रहेगा. अपनों के साथ स्मरणीय पल बिताएंगे. शि़क्षण प्रशिक्षण में रुचि बढ़ेगी. कला कौशल संवार पर बने रहेंगे.
मकर (Capricorn Horoscope)- महत्वपूर्ण कार्या में तेजी बनाए रखें. देरी से परिणाम प्रभावित हो सकते हैं. पारिवारिक संबंधों में सहज संवाद बढ़ाएंगे. प्रबंधकीय प्रयासों तालमेल रखेंगे. भावावेश में न आएं. संवेदनशीलता बनी रहेगी. व्यक्तिगत विषयों में उतावले न हों. भवन वाहन की अभिलाषा बल पाएगी.
कुंभ(Aquarius Horoscope)- वाणिज्यिक मामलों में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. भाईचारे को बढ़ावा देंगे. संपर्क संचार के प्रयास गति लेंगे. जरूरी जानकारी मिल सकती है. सामाजिक संबंध संवारेंगे. विविध कार्यां में रुचि रहेगी. कम दूरी की यात्रा हो सकती है. जोखिम उठाने से बचें. बंधुओं का सहयोग बढ़ेगा. आलस्य छोड़ें.
मीन(Pisces Horoscope)- घर में हर्ष आनंद का वातावरण बनाए रहेंगे. व्यक्तित्व संवार पर रहेगा. आर्थिक विषयों में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. अतिथि का आदर सत्कार करेंगे. घर में हर्ष आनंद उत्सव का वातावरण बना रहेगा. इच्छित वस्तु मिल सकती है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



