Kisan Andolan Delhi March: हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे. किसान नेताओं के मुताबिक इस बार वे पैदल ही दिल्ली जाएंगे. आज यानी शुक्रवार को 101 किसानों का एक समूह दिल्ली की ओर मार्च करेगा.(Kisan Andolan Delhi March)
किसानों ने कहा कि वे सरकार की किसी भी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं. तय कार्यक्रम के मुताबिक किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे. किसानों के दिल्ली मार्च को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.
किसानों का दिल्ली मार्च आज (Kisan Andolan Delhi March)
मौके पर हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है. शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बैरिकेडिंग दोबारा कर दी गई है. नेट, कैमरे और लाउड स्पीकर भी लगाए गए हैं. इसके अलावा अंबाला और खानुरी बॉर्डर पर धारा 163 (पहले धारा 144) लगा दी गई है. अगर यहां 5 या इससे ज्यादा लोग इकट्ठा होंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि किसान बिना अनुमति के दिल्ली नहीं जा सकेंगे. यानी अभी तक किसानों को दिल्ली जाने की इजाजत नहीं मिली है.
101 किसान करेंगे दिल्ली मार्च: किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केवल 101 किसान पैदल ही दिल्ली की ओर मार्च करेंगे. इसकी सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है. हरियाणा सरकार हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कह रही है कि किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बदलाव करके आगे बढ़ेंगे, “हम उनके बिना भी आगे बढ़ सकते हैं. हम कह रहे हैं कि हमारे पास कुछ नहीं होगा, सिर्फ झंडे और जरूरी चीजें होंगी.”
आज दोपहर 1 बजे हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान दिल्ली के लिए रवाना होंगे. हालांकि, हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि किसान बिना अनुमति के दिल्ली नहीं जा सकेंगे. अभी तक किसानों को कोई मंजूरी नहीं मिली है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



