Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में चोरी के कारण DMRC पर उठे सवाल, सेवाएं बाधित, यात्री परेशान, जानें पूरा मामला

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, आज सुबह ब्लू लाइन पर चलने वाली…

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, आज सुबह ब्लू लाइन पर चलने वाली मेट्रो की स्पीड न के बराबर थी. क्योंकि मेट्रो से चोरी का मामला सामने आ रहा है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों दिल्ली मेट्रो में ब्रेक लगे.

आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली की ब्लू लाइन मेट्रो पर केबल चोरी का मामला सामने आया है. घटना कीर्ति नगर और मोती नगर के बीच हुई. जहां से मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच की केबल चोरी हो गई.

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन पर केबल चोरी की समस्या रात में परिचालन समय समाप्त होने के बाद ही ठीक हो सकेगी, चूंकि दिन के दौरान प्रभावित खंड पर ट्रेनें प्रतिबंधित गति से चलेंगी, इसलिए सेवाओं में कुछ देरी होगी।”
आगे कहा, “यात्रियों से अनुरोध है कि वे मौजूदा स्थिति को देखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं, क्योंकि यात्रा में कुछ अतिरिक्त समय लगेगा।”
बता दें कि ब्लू लाइन, द्वारका सेक्टर 21 को नोएडा सिटी सेंटर और वैशाली से जोड़ती है। इस लाइन पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *