तमाम कोशिशों के बावजूद सड़क हादसों में 1.68 लाख लोगों की मौत: Union Minister Nitin Gadkari

Nitin Gadkari News: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद देश में एक…

Nitin Gadkari News: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद देश में एक साल के भीतर सड़क दुर्घटनाओं में 1.68 लाख लोगों की मौत हो गई और मृतकों में 60 फीसदी युवा थे. (Nitin Gadkari News)

सदन में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि यह स्थिति दुखद है और इसे रोकने के लिए समाज को सहयोग करना होगा. गडकरी ने कहा, “यह कहते हुए दुख हो रहा है कि प्रयासों के बावजूद एक साल में 1.68 लाख मौतें हुईं… ये लोग दंगों में नहीं बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए”

उन्होंने बताया कि मृतकों में 60 फीसदी लड़के-लड़कियां थे.
उन्होंने कहा, ”जब मैं महाराष्ट्र (विधानसभा) में विपक्ष का नेता था, तो एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया और मेरी चार जगह से हड्डियां टूट गईं. मैं इस स्थिति को समझता हूं. मंत्री ने संसद सदस्यों से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्रिय रूप से सहयोग करने का आह्वान किया.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *