Sprouted Chana Benefits : रोजाना सुबह खाएं अंकुरित चने; कब्ज-बवासीर से होगा बचाव, शरीर को होगें ये फायदे

Sprouted Chana Benefits: अंकुरित चने प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों का भंडार होते हैं. रोजाना सुबह के समय इनका सेवन करने से शरीर में…

Sprouted Chana Benefits: अंकुरित चने प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों का भंडार होते हैं. रोजाना सुबह के समय इनका सेवन करने से शरीर में खून की कमी से लेकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या में बहुत फायदा मिलता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह नाश्ता बहुत फायदेमंद होता है. दरअसल, जब चना अंकुरित होता है तो उसकी पौष्टिकता बढ़ जाती है. इसे नमक और प्यार से खाइये, स्वाद बढ़ जाता है. (Sprouted Chana Benefits) 

इम्यूनिटी बूस्ट करने में फायदेमंद
शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है. रोजाना सुबह के समय अंकुरित चना और मूंगफली का सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं. 

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
अंकुरित चना और मूंगफली में कॉम्प्लेक्स न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को विशेष फायदा मिलता है.इसके अलावा, इसमें कई तरह के एंजाइम्स भी होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.फाइबर की मदद से बाउल मूवमेंट भी सही तरह से होता है.

हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद 
खानपान से जुड़ी गलत आदतों के कारण आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के शिकार हो सकते हैं. शरीर में बढे हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है.

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज में मरीजों को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए. चना और मूंगफली दोनों का ही ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. सुबह खाली पेट अंकुरित चना और मूंगफली का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *