LPG Price Hike: दिसंबर (दिसंबर 2024) का महीना शुरू हो गया है और महीने के पहले दिन रविवार सुबह लोगों को महंगाई का झटका लगा है. यह बढ़ोतरी 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की है राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1802 रुपये से बढ़कर 1818.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. (LPG Price Hike)
इस तरह 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 16.5 रुपये महंगा हो गया है. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें आज 1 दिसंबर 2024 से लागू हो गई हैं. तेल कंपनियों ने 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है.
वही कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर अब 1927 रुपये का है. अकेले नवंबर में यह 1911.50 रुपये था. मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 16.50 रुपये बढ़ गई है. यहां जो सिलेंडर 1754.50 रुपये में मिलता था वह आज से 1771 रुपये में मिलेगा. कोलकाता में इसकी कीमत 1980.50 रुपये हो गई है. नवंबर में कोलकाता में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1964.50 रुपये पर बिक रहा था। अब यह सिलेंडर पटना में 2072.5 रुपये में मिलेगा.
बता दें घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज पटना में इसकी कीमत 892.50 रुपये है. इसके साथ ही दिल्ली में 1 अगस्त को 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर इसी रेट पर मिल रहा है. आज 1 दिसंबर को भी यह सिर्फ 803 रुपये में बिक रहा है. कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



