Diabetes Friendly Fruits: सर्दियों के मौसम में डायबिटीज के मरीज को अधिक फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए. हालांकि, आपको यह जानना जरूरी है कि डायबिटीज में कौन से फल और सब्जियां खानी चाहिए. कुछ फल डायबिटीज के मरीज के ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं. इसलिए डॉक्टर हाई फाइबर और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल खाने की सलाह देते हैं. सर्दियों में अमरूद का सीजन होता है. जानिए क्या डायबिटीज में अमरूद खा सकते हैं. क्या अमरूद खाने से शुगर बढ़ता है. अगर अमरूद खा सकते हैं तो कितनी मात्रा में खा सकते हैं? (Diabetes Friendly Fruits )
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अमरूद फायदेमंद फल है. अमरूद एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों के मामले में सेब से भी ज्यादा बढ़कर है. सर्दियों में ताजा और मीठे अमरूद का सीजन होता है. डायबिटीज के मरीजों को रोजाना 1 अमरूद जरूर खाना चाहिए. सिर्फ अमरूद ही नहीं उसके पत्ते भी डायबिटीज में फायदा करते हैं।
डायबिटीज में अमरूद खाने के फायदे
न्यूट्रीशियन, वेट लॉस कोच और कीटो डाइटिशियन स्वाति सिंह की मानें तो अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 12-24 के बीच होता है जो काफी कम है.
अमरूद में ऐसे कई विटामिन पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखते हैं.
अमरूद में विटामिन सी, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, लाइकोपीन और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते है.
इसके अलावा अमरूद खाने से वजन कम होता है और शरीर में इन्सुलिन रेजिस्टेंस बेहतर होता है.
अमरूद खाने का सही समय?
डायबिटीज के मरीज दिनभर में 1 बड़ा अमरूद खा सकते हैं. सुबह नाश्ते में अमरूद खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
इससे दिनभर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
सुबह खाली पेट अमरूद खाने से पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है.
इससे कब्ज में राहत मिलती है.अमरूद खाने से मोटापा भी कम होता है.
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है.इसके इस्तमाल से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



