Gold-Silver Price Today : सोना-चादीं की नई कीमतें जारी, चेक करें गोल्ड और सिल्वर के लेटेस्ट प्राइस

Gold-Silver Price Today: आज 30 नवंबर 2024 को भारत में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली. 24 कैरेट सोने की कीमत 7829.3…

Gold-Silver Price Today: आज 30 नवंबर 2024 को भारत में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली. 24 कैरेट सोने की कीमत 7829.3 रुपये प्रति ग्राम है, जो 780.0 रुपये की बढ़त को दर्शाता है. 22 कैरेट सोने की कीमत 730.0 रुपये बढ़कर 7179.3 रुपये प्रति ग्राम है. पिछले हफ़्ते 24 कैरेट सोने की कीमत में 2.73% का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है, जबकि पिछले महीने इसमें 4.92% की बढ़त देखी गई थी.(Gold-Silver Price Today)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 607 रुपये यानी 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,163 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 12,174 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार एक्सपर्ट्स ने बताया कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना का भाव 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,660.73 डॉलर प्रति औंस हो गया.

वहां चांदी (Silver Price Today)के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 1,135 रुपये यानी 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 91,270 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इसमें 25,278 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों के ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 30.67 डॉलर प्रति औंस हो गई. 

चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं.(Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *