Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक; 7 दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम, जानिए अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम दिन-ब-दिन बदलता जा रहा है. दरअसल आज पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा. ऐसा मौसम अगले सात…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम दिन-ब-दिन बदलता जा रहा है. दरअसल आज पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा. ऐसा मौसम अगले सात दिनों तक बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिसके चलते हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. (Punjab-Haryana Weather Update) 

उत्तर भारत के कुछ इलाकों में ताजा बर्फबारी भी हुई. जिसके बाद मैदानी इलाकों में हल्की ठंड बढ़ गई है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक हवाओं की दिशा पहाड़ों से मैदान की ओर है.(Punjab Weather Update) 

ताजा बर्फबारी के बाद आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी. कल की बात करें तो आदमपुर में सबसे कम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि चंडीगढ़ (Chandigarh Weather Update) का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम था.

बारिश की कमी के कारण उत्तर भारत करीब डेढ़ महीने से प्रदूषण की चपेट में है.बारिश के बाद ही प्रदूषण का स्तर कम होने की संभावना है. पंजाब के लुधियाना और अमृतसर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक बार फिर 200 के पार पहुंच गया है. जबकि अन्य शहरों में यह 100 से 200 के बीच है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) के कई जिलों में सुबह-शाम हल्की धुंध पड़ने लग गई है. जिस कारण रात ओर सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर भी मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. हिसार में शिमला से भी कम तापमान दर्ज किया जा चुका है. यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 7.5 डिग्री दर्ज किया गया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *