Punjab road accident news: मोगा में रोडवेज बस पुल से नीचे गिरी, यात्री गंभीर रूप से घायल

Punjab road accident news: पंजाब में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आज ताजा मामला मोगा से सामने आया है, जहां एक रोडवेज बस…

Punjab road accident news: पंजाब में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आज ताजा मामला मोगा से सामने आया है, जहां एक रोडवेज बस टूटे हुए पुल से गिर गई. इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं. यात्रियों के मुताबिक बस चालक फोन पर बात कर रहा था. (Punjab road accident news)

बस यात्रियों से भरी हुई थी जिसमें से तीन यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए मोगा के सिविला अस्पताल लाया गया है. यह रोडवेज बस जालंधर से मोगा आ रही थी.

जानकारी के मुताबिक मोगा के धर्मकोट कस्बे के पास के गांव में पंजाब रोडवेज जालंधर डिपो की एक बस पुल से नीचे गिर गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंचे लोगों के मुताबिक बस ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था और संतुलन बिगड़ने से यह भयानक हादसा हुआ है.

सड़क पर जा रहे एक कैंटर को भी बस ने टक्कर मार दी और फिर बस पुल से नीचे जा गिरी. घायल लोगों को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई है और यात्रियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *