Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ का मौसम तेजी से बदल रहा है. दरअसल, पंजाब में आज यानी शुक्रवार को कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिलों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है.मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है लेकिन इसका असर पंजाब-चंडीगढ़ में कम रहेगा. (Punjab-Haryana Weather Update)
पंजाब (Punjab weather update) में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी. मौसम केंद्र के मुताबिक पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर और पटियाला में येलो अलर्ट जारी है.
पाकिस्तान-ईरान सीमा पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके बाद 30 नवंबर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. इसके बाद मैदानी इलाकों में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट देखने को मिलेगी.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में आज न्यूनतम तापमान 14.58 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 22.06 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
आज के बाद पंजाब को एक बार फिर कोहरे से राहत मिलेगी. वहीं, पंजाब-चंडीगढ़ में रात के समय ठंड बढ़ गई है, जिसके बाद तापमान सामान्य हो गया है. लेकिन दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक पाया गया है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



