Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज क्रूड ऑयल 68.68 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. तो वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल 72.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. इस बीच भारतीय तेल कंपनियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर ही रखे हैं. (Petrol-Diesel Price Today) हालांकि, राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली परिवर्तन देखा जा सकता है.
बता दें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं. ऐसे में पेट्रोल और डीजल खरीदने से पहले एक बार लेटेस्ट रेट जान लेना बेहतर है. हालांकि, तेल कंपनियों ने लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई फेरबदल नहीं किया है.
महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट (Petrol-Diesel Price Today)
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और लीटर डीजल 92.76 लीटर है.
चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और लीटर डीजल 94.27 रुपये लीटर है.
SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव (Petrol-Diesel Price Today)
आप एक SMS के जरिए भी रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



